क्षेत्रीय
04-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की प्रतिभाओं ने प्रभावी सहभागिता दर्ज कराई। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के मीडिया प्रतिनिधि जुटे। उद्घाटन सत्र का कुशल संचालन बिलासपुर से बीके मंजू ने किया, वहीं कलाकार नीता ने अपने स्वागत नृत्य से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बिलासपुर से पूर्णिमा, ईश्वरी और तृषा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन की सफलता में अहम योगदान दिया। इन सभी ने छत्तीसगढ़ की उपस्थिति को सशक्त किया और आध्यात्मिकता व मीडिया के समन्वय का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। महासम्मेलन में मीडिया की भूमिका, वैश्विक शांति और सकारात्मक पत्रकारिता जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने मीडिया को सिर्फ सूचना का माध्यम न मानकर, समाज को दिशा देने वाला सशक्त मंच बताया। बिलासपुर टीम की सक्रियता और समर्पण ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ भी आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनकी भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा का संचार किया। - 04 मई 2026