बिलासपुर (ईएमएस)। अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई में चकरभाठा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर सिरगिट्टी से चकरभाठा की ओर जा रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका - मुखबिर सूचना पर घेराबंदी, रास्ते में दबोचा रविवार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग पर जाल बिछाया। लाल रंग की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जहां सामने टंकी में रखी प्लास्टिक बोरी में शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी। - 52 पाव शराब और बाइक जब्त तलाशी में 52 नग देशी प्लेन करीब 10 लीटर शराब बरामद की गई। परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कुल 39,160 रुपये का माल जब्त किया गया। - लाइसेंस नहीं, सीधे गिरफ्तारी पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कैलाश साहू निवासी अचानकपुर बताया। शराब रखने और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। - अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। - 04 मई 2026