बिलासपुर (ईएमएस)। जिले में सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मैदान में सख्ती बढ़ा दी है। 15 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान शहर के अस्पताल कैंटीनों और केक दुकानों पर औचक निरीक्षण कर मानकों की पड़ताल की गई।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका - अस्पताल कैंटीन से केक शॉप तक जांच निरीक्षण दल ने सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन और जिला अस्पताल कैंटीन सहित शहर के विभिन्न केक विक्रेताओं की जांच की। इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया, ताकि गुणवत्ता की पुष्टि हो सके। - खाद्य मानकों के पालन के सख्त निर्देश जांच के दौरान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत स्पष्ट निर्देश दिए गए। कर्मचारियों के लिए हैंड ग्लव्स और हेड कवर अनिवार्य करने, प्रतिष्ठान में लाइसेंस प्रदर्शित करने, पेयजल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने और कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने पर जोर दिया गया। - स्वच्छता पर फोकस, लापरवाही पर कार्रवाई टीम ने साफ कहा कि साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अभियान, गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार की मौजूदगी रही। प्रशासन ने संकेत दिया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - 04 मई 2026