क्षेत्रीय
04-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में मामूली विवाद सुलझाने की कोशिश खूनखराबे में बदल गई। सुलह के नाम पर बुलाए गए युवकों पर अचानक हमला हुआ और चाकू के वार से एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चंद घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। - सुलह के बहाने बुलाया, फिर हमला 1 मई को एक युवती को लेकर शुरू हुआ विवाद 2 मई की रात हिंसक मोड़ पर पहुंचा। रात करीब 10.30 बजे मोपका चौक स्थित कलकत्ता स्वीट्स के पास ओम प्रकाश यादव अपने साथियों—अभिषेक यादव, पंकज साहू और अजय साहू के साथ सुलह के लिए पहुंचा। बातचीत शुरू होते ही माहौल बिगड़ा और आरोपियों ने गाली-गलौच के बाद हमला कर दिया। - गले पर चाकू का वार, मौके पर अफरा-तफरी हमले के दौरान आशीष सूर्यवंशी ने कमर में छुपाकर रखा चाकू निकाला और अभिषेक यादव के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। ओम प्रकाश यादव भी हमले में घायल हुआ। साथियों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। - चंद घंटों में पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों—आशीष सूर्यवंशी, महावीर सूर्यवंशी और रघुवीर सूर्यवंशी के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया गया। - पुलिस की सख्ती, कार्रवाई जारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। सभी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। - 04 मई 2026