जबलपुर (ईएमएस)। जीसीएफ के सेवानिवृत्त कर्मचारियो के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को होरी लाल विश्वकर्मा, रवि कुमार जैन, भगवानदीन, बीपी रजकपूर्व कार्य समिति सदस्य के नेतृत्व मे मुख्य महाप्रबंधक जी सी एफ ऋतुराज द्विवेदी से मिलकर एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ओटी एरियर्स का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सेवारत कर्मचारियों के ओ टी एरियर्स का भुगतान किया जा चुका है। किन्तु वरिष्ठ नागरिकों के भुगतान को नहीं किया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है, जबकि भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने भी इस संबंध में आदेश दिए है| कोर्ट के आदेश के बाद भी जीसीएफ प्रशासन द्वारा अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है| मीडिया प्रभारी उत्तम विश्वास ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की बात को गंभीरता से सुना और प्रशासनिक अधिकारियों को एरियर्स का भुगतान करने में आ रही बाधा को दूर करके शीघ्र ही भुगतान करवाने का निर्देश जारी किये। महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही भुगतान किया जायेगा| इस दौरान मजदूर संघ हथौडा छाप के महामंत्री रोहित यादव से प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की और महाप्रबंधक से हुई बातचीत का ब्यौरा उनके सामने रखा| सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026/ 05.25