पटना, (ईएमएस)। मौसम विभाग ने पटना समेत 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद शाम 4 बजे के बाद पटना में तेज आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदकर रख दिया। चार बजे ही पटना में अंधेरा छा गया और तेज बरसात शुरू हो गई। इस दरम्यान पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के पिलर से टाइल्स का गिरना शुरू हो गया जिससे वहां पटना एयरपोर्टपर पर हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार किया गया है। एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। लेकिन सोमवार शाम इस नये एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब इसके पिलर में लगे टाइल्स का अचानक टूट कर नीचे गिरना शुरू हो गया। हाल ही में टाइल्स को पटना एयरपोर्ट के पिलरों और दिवारो में लगाया गया था। जब पिलर से टूट कर टाइल्स नीचे गिर रहा था, तब लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे। लोगों को इधर-उधर भागते देख सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा कि टाइल्स टूटकर नीचे गिर रहा है। कई टाइल्स फर्श पर बिखरे हुए थे। जिसके बाद उस इलाके को घेर दिया गया फिर सफाई कर्मचारियों की मदद से टूटे हुए टाइल्स को वहां से हटाया गया। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उस इलाके को घेर दिया गया है,जहां कि दिवारों से टाइल्स टूट कर नीचे गिर रहा था। वहां लोगों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है। संतोष झा- ०४ मई/२०२६/ईएमएस