राज्य
04-May-2026
...


- केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस के विचार और राहुल जी के नेतृत्व का साथ दिया, केरल की जीत कांग्रेस के लिए देशभर में ऊर्जा देने वाली मुंबई, (ईएमएस)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने साम, दाम, दंड, भेद की नीति का उपयोग किया, लेकिन दक्षिण भारत की जनता ने भाजपा के विषैले, विभाजनकारी और देश तोड़ने वाले विचारों के साथ-साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी नकार दिया है, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है। विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मोदी सरकार ने चुनाव आयोग की मदद से सभी मर्यादाओं, परंपराओं और नियमों को ताक पर रख दिया। एनआईए, सीआरपीएफ और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अधिकारियों को पश्चिम बंगाल भेजकर दमन का इस्तेमाल किया गया। एक बार फिर भाजपा ने गैर-प्रकारों के जरिए पश्चिम बंगाल में जीत हासिल की है, लेकिन भाजपा की यह विषैली ताकत दक्षिण भारत में नहीं चली और मोदी का नेतृत्व भी वहां स्वीकार नहीं किया गया। केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत लोकतंत्र और संविधान की जीत है। केरल की जनता ने कांग्रेस के विचार और राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। देश को कांग्रेस का विचार ही बचा सकता है और केरल की इस जीत से देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। यही ऊर्जा आगामी समय में कांग्रेस को मजबूती देगी, ऐसा विश्वास हर्षवर्धन सपकाल ने व्यक्त किया है। - ०४ मई/२०२६/ईएमएस