- हिन्दू महासभा ने मुख्यमंत्री की जन विरोधी- हिन्दू विरोधी नीतियों के विरोध में ग्वालियर में दिखाए काले झंडे, 8 को बैठक होगी ग्वालियर ( ईएमएस ) । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित, देवेन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि भितरवार जिला ग्वालियर में ढाई हजार हिंदुओं के धर्मान्तरण करने वालों पर दस माह में भी कार्रवाई नहीं की एवं 5 लाख करोड़ के लगभग मध्यप्रदेश सरकार को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए हिंदू महासभा ने सीएम के ग्वालियर आगमन पर काले झंडे दिखाए जाने की घोषणा की थी। वीर सावरकर सरोवर प्रतिमा स्थल का मुख्य द्वार खोलने की मांग की थी। हिन्दू महासभा के विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त श्री संघप्रिय ने मुख्य द्वार खोलने की घोषणा कर दी लेकिन कर्मचारी को नियुक्त नहीं किया। बेला में हेलीकॉप्टर आते ही पवन गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा, संभाग ग्वालियर एवं अभय राज सिंह चौहान एडवोकेट के नेतृत्व में हिन्दू महासभाई ने काले झंडे फहराए। मार्ग में भी काले पोस्टर लगाए थे। हिंदू महासभा ने आगामी रणनीति के लिए 8 मई को सायंकाल 4:00 बजे हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज कार्यालय पर बैठक हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की है। सभी से भाग लेने की अपील की है।