क्षेत्रीय
04-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कल देर रात शहर प्रतिष्ठित कारोबारी सुधीर पाटनी पिता राजवीर पाटनी ने अपने घर में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका हार्डवेयर का कारोबार है। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। और मृतक सुधीर पाटनी बांबे हास्पिटल का समीप शांति निकेतन कालोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं जो विदेश में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सुधीर का यह कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था जिसके फलस्वरूप ही उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार सुधीर पाटनी और उनकी पत्नी के बीच में रात में विवाद हुआ था। इसके बाद पाटनी कमरे में गए और खुद को गोली मार ली। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाटनी की पत्नी आज दोपहर की फ्लाइट से बच्चों के पास विदेश जाने वाली थीं, लेकिन रात में पाटनी ने पत्नी से कहा कि वह विदेश ना जाएं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी लंबे समय से बच्चों के पास विदेश जाने के लिए कह रही थी, लेकिन पाटनी लगातार मना कर रहे थे। जिस वक्त पाटनी ने खुद को गोली मारी, उस समय उनकी पत्नी घर में ही थीं, लेकिन उनसे काफी दूर थीं। जब वे कमरे में पहुंचीं तो पाटनी पड़े हुए थे और उनके सिर से खून वह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एमवाय हॉस्पिटल में रखवा दिया है। बच्चों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026