श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के विभिन्न कार्य कराये जा रहे है। परियोजना अधिकारी मनरेगा विक्रम जाट ने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में अभियान के तहत किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों के क्रम में जनपद पंचायत विजयपुर की ग्राम पंचायत खुरजान में श्री केदार तिवारी के खेत के पास स्थित चेक डैम की मरम्मत का कार्य कराकर जल संरचना का नवीनीकरण किया गया है, इसके साथ ही चेक डैम की तलहटी में जमा हुई सिल्ट को निकाला गया है। जिससे वर्षाकाल के दौरान पर्याप्त मात्रा में जल का संग्रहण हो सकेंगा। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत इस चेक डैम की डिसिल्टिंग (गाद निकासी) कर उसकी मूल जलधारण क्षमता को पुनः स्थापित किया गया है। साथ ही संरचना की आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है। इस जल संरचना के जीर्णोद्धार कार्य से आसपास के किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता होगी।