--संत देवकीनंदन से मुलाकात करते पंडित आशीष शर्मा हाथरस (ईएमएस)। एएमयू कर्मचारी पंडित आशीष शर्मा ने वृंदावन स्थित शांति सेवा धाम प्रियाकांत जू मंदिर में संत देवकीनंदन महाराज से मुलाकात कर एएमयू से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान संत देवकीनंदन महाराज ने आशीष शर्मा को समर्थन देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह अलीगढ़ भी आ सकते हैं।आशीष शर्मा ने बताया कि वह एएमयू में सभी के साथ मिलजुल कर कार्य करते रहे हैं और सभी धर्मों के सम्मान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों को लेकर उन्होंने एएमयू प्रशासन, जिला प्रशासन, केंद्र और प्रदेश सरकार को शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि एक सहकर्मी के साथ विवाद को लेकर लंबे समय से जांच चल रही है, पर निष्कर्ष नहीं निकला। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें कई बार धमकियां भी मिली हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशीष शर्मा ने संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 04 मई 2026