खेल
05-May-2026
...


पेरिस (ईएमएस)। नोवाक जोकोविच, यानिक सिनर, आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ सहित कई स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नोमेंट से पहले इनामी राशि के अलावा कई अहम मुद्दों को लेकर चिन्ता जतायी है। फ्रेंच ओपन इसी माह 24 मई से पेरिस में खेला जाएगा। ऐस में टूर्नामेंट से पहले शीर्ष खिलाड़ियों की नाराजगी से आयोजकों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। विरोध कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि पुरस्कार राशि ही नहीं बेहतर प्रतिनिधित्व के आलावा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और पेंशन जैसे मामलों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिये। इन खिलाड़ियों के अनुसार ग्रैंड स्लैम जैसे बड़े आयोजनों में खिलाड़ियों की मेहनत और योगदान को जितनी मान्यता मिलने चाहिये वह नहीं मिल रही है। फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने हालांकि कुछ समय पहले इनामी राशि 10 फीसदी बढ़ा दी थी पर खिलाड़ी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि यह वृद्धि आयोजकों को टूर्नामेंट से हो रही रही बढ़ती कमाई के मुकाबले काफी कम है। इन स्टार खिलाड़ियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया है कि टूर्नामेंट के कुल राजस्व में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी लगातार घट रही है। उनके आंकड़ों के अनुसार, जहां 2024 में यह हिस्सा 15.5फीसदी थी वही अब घटकर 14.9 फीसदी रह गयी है। साथ ही कहा कि 2025 में फ्रेंच ओपन का कुल राजस्व 395 मिलियन यूरो तक पहुंच गया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि थी। इसके विपरीत, इनामी राशि में केवल 5.4 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ियों की हिस्सेदारी और कम होकर मात्र 14.3 फीसदी रह गई। गिरजा/ईएमएस 05मई 2026