खेल
05-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। आगामी टी20 विश्वकप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल उभरती हुई खिलाड़ी नंदानी शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी। टी20 विश्वकप 12 जुलाई से इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसी को लेकर भारतीय टीम अभी तैयारियों में लगी है। टीम की आक्रामक बल्लेबाज जैमिमा रोड्रिग्स को उम्मीद है कि नंदानी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। जैमिमा के अनुसार हाल के दिनो में नंदानी ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा खेला है जिसे अब अब बरकरार रखने पर ध्यान देंगी। जेमिमा ने नंदानी की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि वह शीघ्र ही टीम के अनुरुप ढ़ल जाएंगी। नंदानी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जैमिमा की कप्तानी में खेला था। लीग में नंदानी ने अपनी प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। नंदानी ने अपन पहले ही डब्ल्यूपीएल लीग में हैट्रिक लगायी थी। उन्होंने पूरे सत्र में सबसे अधिक 17 विकेट लिए थे। ये प्रतियोगिता में किसी खिलाड़ी के सबसे अधिक विकेट रहे है। इसी अच्छे प्रदर्शन और अमनजोत कौर व काशवी गौतम जैसे खिलाड़ियों के बाहर होने से नंदानी को टीम को जगह मिली है। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने नंदानी का स्वागत करते हुए उनके घरेलू क्रिकेट और डब्लयूपीए में प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू होने वाला है और इससे पहले भारतीय टीम तैयारियों के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। टीम 28 मई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसे विश्व कप की तैयारी के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। इससे पहले, 8 मई से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में एक छोटा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। गिरजा/ईएमएस 05मई 2026