इन्दौर (ईएमएस) भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से पालीवाल समाज के अनेक युवाओं ने राजबाड़ा पर 500 लीटर दूध-कोल्ड ड्रिंक का निशुल्क वितरण किया। समाज के हरीश बागोरा के अनुसार आयोजन का यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब पालीवाल समाज के युवाओं ने इस भीषण गर्मी के इस दौर में इंदौरवासियों का यह सेवा कार्य किया। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक यह सेवा कार्य चला, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। इस दौरान सफाई व्यवस्था का भी युवाओं की ओर से ध्यान रखा गया। इस मौके पर समाजसेवी उमेश बागोरा, राजेंद्र जोशी, राजू बागोरा, कपिल व्यास, पुरुषोत्तम बागोरा, दिनेश पालीवाल, रमेश जोशी, नरेन्द्र बागोरा, सुशील बागोरा, श्याम बागोरा, प्रशांत बागोरा सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधु मौजूद थे। आनंद पुरोहित/ 05 मई 2026