क्षेत्रीय
07-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिले में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से जमीन खोद कर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में टीम ने प्रकरण में चोरी करने के आरोप में 6 कथित आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनसे चोरी का केबल एवं 5000 रुपये नगद रकम जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपाल, भारत रेल आटोमिशन प्राईवेट कम्पनी में सुपरर्वाजर का कार्य करता है। ब्लाक केबिन 03 दीपका में न्यू रेल्वे लाईन में केबल बिछाने का काम चल रहा है जिसमें जमीन के अंदर कॉपर का केबल लगभग 02 किमी में 03.04.2026 को बिछाया गया था, जिसे 15 अप्रैल सुबह 10 बजे जाकर देखे तो जमीन को खोदकर कॉपर केबल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। चोरी गए कॉपर तार का वजन लगभग 200 किलोग्राम व कीमत लगभग 90,000/- रूपये आंकी गयी। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारी साईड इंजिनियर अनिल सिंह सहित अन्य को बताया व निर्देश पर दीपका थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपका पुलिस द्वारा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है। - 07 मई