क्षेत्रीय
मुरैना ( ईएमएस ) माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनपुर में 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार खेत पर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर तार गिरने से उसकी करंट लगने से मौत हो गई। ग्राम सुरजनपुर के रहने वाले विजय पाठक दोपहर करीब 12:30 बजे अपने बेटे राघव उर्फ करुआ (3) को लेकर खेत की तिबारियों पर गए थे। विजय वहां ट्रैक्टर पर अपना काम कर रहे थे और मासूम राघव पास ही खेल रहा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे राघव के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। पांच बहनों का अकेला और सबसे छोटा भाई था राघव हादसे का शिकार हुआ मासूम राघव अपनी पांच बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था।