ब्रेली (ईएमएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने बंगाल चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया है कि बंगाल में भाजपा की जीत के पीछे मुस्लिम महिलाओं का बड़ा हाथ रहा। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि बंगाल में हर वर्ग ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से न खुश था। हिन्दू और मुसलमान सभी सत्ता परिवर्तन चाहते थे। लिहाजा सभी ने मिलकर के पूरे निजाम को बदल दिया। मौलाना ने कहा भाजपा के इस प्राचंड बहुमत के पीछे मुस्लिम महिलाओं का खामोश अंदाज में समर्थन है। मुस्लिम महिला आरक्षण पर भारत सरकार का किरदार निभाना और ममता बनर्जी के नकारात्मक रवैया ने महिलाअ11ों को ज्यादा प्रेरित किया। इसी वजह से 91 फीसदी पोलिंग हुई। जितेन्द्र 05 मई 2026