राज्य
05-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में महिला ने अपने सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग अपनी मां से मिलने उसके कार्यस्थल पर आई थी तभी आरोपी उसे अपने साथ लेकर गया और दुष्कर्म किया। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पाइप फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर विजय पुत्र मालती ढारू निवासी कोलपुर काठमांडू नेपाल के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के मामले मे एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की स्कूल की छुट्टी हुई तो वह फैक्ट्री आ गई थी। दोपहर में दोनों ने साथ में खाना खाया। बेटी को पानी की टंकी पर पानी लेने भेजा। उसके बाद जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उसने अपने पति के साथ उसे ढूंढ़ना शुरू किया तब वही बने एक क्वार्टर मे बेटी की चिल्लाने की आवाज आई। जब वे वहां पहुंचे और देखा तो बेटी के साथ विजय गलत काम कर रहा था। उन्होंने बेटी को उसके पास से छुड़ाया और पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वह पानी लेने आई थी। तब विजय ने उसे इशारे से बुलाया ओर अंदर एक काम होने की बात की। इसके बाद उसके साथ गलत काम करने लगा। मौके पर एकत्रित लोगो ने आरोपी विजय की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 05 मई 2026