सीहोर, (ईएमएस)। सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राऐं कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग ब्रांच अथवा मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट ब्रांच में प्रवेश ले सकती है। प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया बेवसाईट dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। छात्राओं को सर्वप्रथम 04 मई से 29 मई के बीच डॉ बाबा साहब अंबेडकर योजनान्तर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अपना पंजीयन कराना होगा एवं 15 से 02 जून के बीच ऑनलाईन ही कॉलेज के लिए च्वाईस फिलिंग करनी होगी। इसके साथ ही प्रवेश के लिए संस्था में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ 08 से 13 जून के बीच उपस्थित होना होगा। छात्राओं को यदि एमपी ऑनलाईन कियोस्क से पंजीयन संबंधी कोई भी समस्या आती है तो छात्राऐं सीधे संस्था में आकर भी अपना पंजीयन करा सकती है। संस्था में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है, साथ ही छात्राओं को निःशुल्क छात्रावास एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था से सभी छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा जिन छात्राओं की उपस्थिति कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक होगी उन्हें प्रतिमाह 1000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ईएमएस/विमल जैन / 05 मई 2026