राज्य
06-May-2026
...


* ऊर्जाधानी डूबा रहा अंधेरे में *अर्धरात्रि पश्चात बहाल हो पायी विद्युत व्यवस्था कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में 5 मई की शाम 6:30 बजे बारिश शुरू होते ही ट्रांसपोर्ट नगर, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर, राजेंद्र प्रसाद नगर, शिवाजी नगर और एम.पी. नगर सहित कई क्षेत्र घुप अंधेरे में डूब गए। हैरानी की बात यह रही कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में 9 घंटे से ज्यादा समय लग गए जिससे हजारों लोग रातभर परेशान होते रहे। उल्लेखनीय हैं की हर साल विद्युत व्यवस्था मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हल्की आंधी और बारिश भी सिस्टम की पोल खोल देती है। अगर यही हाल रहा तो बड़े मौसमी संकट में स्थिति कितनी भयावह होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 06 मई / मित्तल