दुबई (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टी20 रैकिंग में भारतीय टीम नंबर एक पर बनी हुई है। भारतीय टीम के अब भी सबसे अधिक 275 रेटिंग अंक हैं। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड टीम के उससे 13 अंक कम हैं और वह 262 पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 258 अंकों के साथ ही तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 247 अंक लेकर साथ चौथे स्थान पर जबकि दक्षिण अफ्रीका 244 अंक के साथ ही पांचवें और पाकिस्तान 240 अंक के साथ ही छठे स्थान पर है। वेस्टइंडीज 233 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। अंक तालिका को देखें तो अंदाज होता है कि शुरुआती सात स्थानों में कोई बदलाव नहीं आया है। बांग्लादेश ने एक रेटिंग अंक प्राप्त कर 8वें स्थान पर पहुंच गयी है। वहीं श्रीलंकाई टीम 6 अंक के नुकसान से 9वें स्थान पर फिसल गयी है। अफगानिस्तान टीम अंत में 10वें स्थान पर है। उसके और श्रीलंका के अंकों में केवल एक अंक का अंतर है। वहीं एसोसिएट टीमों की बात करें तो संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) छह रेटिंग अंक हासिल कर दो स्थान के लाभ के साथ ही 13 वें स्थान पर पहुंच गयी है। वहीं नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड की टीमें अब 14वें और 15वें स्थान पर हैं। नामीबिया 16वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि नेपाल और ओमान भी एक-एक स्थान के लाभ के साथ ही 17वें और 19वें स्थान पर है। ईएमएस 06मई 2026