खेल
06-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच हुए आईपीएल मुकाबल के बाद सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप के दावेदारों में बदलाव आया है हालांकि सबसे अधिक विकेट लेने के लिए मिलनी वाली पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं आया है। दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में केवल 12 रन बनाए पर इसके बाद भी वह ऑरेंज कैप की सूची में नंबर एक पर पहुंच गयी हैं। राहुल के अब 10 मैचों में 49.44 की शानदार औसत से 445 रन हो गये हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गये हैं। अभिषेक के नाम 10 मैचों में 48.88 की औसत से 440 रन दर्ज हैं। सनराइजर्स के ही हेनरिक क्लासेन 10 मैचों में 425 रनों के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं। वहीं सीएसके के संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 87 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। सैमसन अब 10 मैचों में 57.42 के औसत से 402 रन बनाकर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट अब आठवें स्थान पर फिसल गए हैं। विराट ने 9 मुकाबलों में 54.14 की औसत से 379 रन बनाए हैं। उनके बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनके 9 मैचों में 378 रन हैं। वहीं पर्पल कैप की बात करें तो अभी आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इसके लिए सबसे आगे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वहीं चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 10 मैचों में कुल 17 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं। रबाडा के नाम 10 मैचों में 16 विकेट हैं। ईएमएस 06मई 2026