क्षेत्रीय
06-May-2026
...


गुना (ईएमएस)। | गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस सतत अभियान के अंतर्गत पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए विगत दो माह में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से कुल 64 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 12,50,000/- रुपये आंकी गई है। आज दिनांक 06 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी श्रीमती हितिका वासल द्वारा इन मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल वापस पाकर फरियादियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की लहर देखी गई। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही और तकनीकी दक्षता की खुले दिल से सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में मोबाइल फोन केवल बातचीत का जरिया नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के निजी और व्यावसायिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, जिसमें महत्वपूर्ण डेटा और जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है, क्योंकि इससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है। इसके साथ ही उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने में दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करवाएं, ताकि तकनीकी माध्यमों से उसकी रिकवरी जल्द से जल्द संभव हो सके। इस सफलता में डीएसपी आनंद राय के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी गोपाल चौवे और उनकी टीम के आरक्षक कुलदीप भदौरिया, कुलदीप यादव, नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, नवदीप अग्रवाल, आदित्य सिंह कौरब, भूपेंद्र खटीक, अभय रघुवंशी, ऋषभ सिंह तोमर, नीरज रघुवंशी और अभिनेष रघुवंशी सहित जिले के विभिन्न थानों के उन कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही जो निरंतर पोर्टल पर कार्य कर रहे हैं। जिन लोगों के मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंपे गए, उनमे अभिषेक, गजराज, दीपक, रतन बंजारा, बारेलाल कुशवाह, विनीता बाई सेहरिया, लोकेश, पवन, भागीरथ, राजेश, नीरज, छोटू, द्वावरा धाकड़, जगदीश, हीरालाल, बबलू, लोकेन्द्र, प्रदुमन, लखन, राधामोहन, रवि, विजय रघुवंशी, सौरभ कडेरा, वर्षा सेन, विजय, विनोद शर्मा, खेमचन्द्र बंजारा, सतेन्द्र जाट, वेदीराम, राजवीर, अर्जुन रघुवंशी, जुबेर खान, धनपाल रघुवंशी, सोएब खान, नंदकिशोर, रीना, विनोद कुशवाह, राकेश शर्मा, दिनेश, बादाम कुशवाह, अरविन्द, प्रदुमन मीना, मोहर सिंह अहिरवार, बंटी, बीरेन्द्र गुर्जर, मनोज धाकड़, अनूप सिंह, गौरव ओझा, शैलेन्द्र, राकेश, विशाल, कल्याण प्रसाद शर्मा, विमलेश, रणविजय सिंह मौर्य, अर्जुन ग्वाल, शिवम बैरागी, विधि नकवाल, बलराम, भानू, इंद्रभान, अरविन्द, रघुराय, प्रकाशदीप और नीरज शामिल है - सीताराम नाटानी