खेल
06-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ ही प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बरकरार रखी हैं। सीएसके की टीम की शुरुआत इस सत्र में अच्छी नहीं रही थी और वह शुरुआती तीन मैच हार गयी थी पर इसके बाद टीम ने अच्छी वापसी करते हुए लगातार मुकाबले जीते हैं। इससे अब उसके 10 मुकाबलों में पांच जीत के साथ ही 12 अंक हो गये है। इससे वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दूसरी ओर एक और हार से दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें कम हो गयी हैं। उसे पिछले पांच मुकाबलों में से चार में हार झेलनी पड़ी है। 10 मैच खेलने के बाद केवल चार जीत और 8 अंकों के साथ, दिल्ली की टीम इस समय अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गयी है।। वहीं अंक तालिका में अब भी पंजाब किंग्स 9 मैचों में 6 जीत और एक मैच का परिणाम नहीं निकलने के बाद भी 13 अंकों के साथ नंबर एक पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इतने ही मैच खेलकर 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। इसके बाद, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने 10-10 मैचों में 6-6 जीत हासिल की हैं और वे क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर बरकरार हैं, सभी के 12 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली 10 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर सातवें पायदान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मुकाबले खेलकर 3 जीते हैं और वे आठवें नंबर पर हैं। सबसे नीचे के दो पायदानों पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें हैं। गिरजा/ ईएमएस 06मई 2026