राष्ट्रीय
06-May-2026


- पब्लिक प्लेस में सस्ता इंटरनेट उपलब्ध कराने की योजना - सरकार ने मांगे सुझाव नई दिल्ली (ईएमएस)। देशभर में डिजिटल कनेक्टिविटी को आसान और किफायती बनाने के लिए सरकार एक नई पहल की तैयारी में है। प्रस्ताव के तहत करीब 4 लाख पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को एक ही पासवर्ड या ओटीपी सिस्टम से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इसका मकसद लोगों को बार-बार लॉगिन की परेशानी से राहत देना और इंटरनेट उपयोग को सरल बनाना है। इस योजना के लागू होने के बाद यूजर्स को हर जगह अलग-अलग ओटीपी लेने की जरूरत नहीं होगी। एक बार लॉगिन करने पर वे देशभर के किसी भी पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क से आसानी से जुड़ सकेंगे। इससे खासकर यात्रियों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार ने इस प्रस्ताव पर टेलीकॉम कंपनियों और आम लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। माना जा रहा है कि इससे डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी और सस्ते इंटरनेट की पहुंच तेजी से बढ़ेगी। नंदिनी परसाई 6 मई 2026