राष्ट्रीय
06-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि किसी डॉक्टर की मौत के बाद भी मेडिकल लापरवाही के मामलों में मुआवजे का दावा उसके कानूनी वारिसों के खिलाफ किया जा सकता है। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने स्पष्ट किया कि वारिस व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे, लेकिन मृत डॉक्टर से मिली संपत्ति से मुआवजा दिया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह व्यवस्था पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए जरूरी है। यह फैसला मेडिकल लापरवाही से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया, जिससे भविष्य में ऐसे मामलों के निपटारे का रास्ता साफ होगा। नंदिनी परसाई/6 मई 2026