जबलपुर (ईएमएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर अभी तक 15 हजार 432 किसानों से 7 लाख 91 हजार 015 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। जिले में गेहूँ का उपार्जन 70 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। इनमें से अभी तक 36 हजार 804 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बोरसिया से प्राप्त0 जानकारी के अनुसार अभी तक 16 करोड़ 15 लाख 28 हजार 510 रूपये का भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है। उन्हों ने बताया कि उपार्जन केन्द्रों के प्रभारी अधिकारियों को खरीदे गये गेहूं के परिवहन और भंडारण में गति लाने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि किसानों को उनकी उपज का भुगतान शीघ्र किया जा सके। सुनील साहू / मोनिका / 06 मई 2026/ 02.35