* बताया जा रहा हैं मानसिक रूप से था परेशान कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार अलसुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों जो पता चला कि विद्युत संयंत्र जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक 25 साल के युवक का शव पड़ा हुआ है। उक्त घटित घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। तद्पश्चात तत्काल पुलिस जवान मौके पर पहुच मृतक की पहचान कार्य शुरू की। मृतक की पहचान पानी टंकी कोरबा निवासी अजय निषाद पिता सुखराम निषाद के रूप में की गयी हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी। 06 मई / मित्तल