राज्य
06-May-2026


जयपुर (ईएमएस)। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा सिरोही जिले के दौरे पर रहे। राज्य मंत्री शर्मा ने जनापुर में चंदन वन विकसित किये जाने के संबंध में चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विजन है कि प्रदेश में चंदन वन विकसित किए जायेंगे। प्रदेश में अब तक तीन स्थानों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने सिरोही वन मंडल की पिण्डवाड़ा रेंज के वन क्षेत्र जनापुर जोड़ में प्रस्तावित चंदन वन की साइट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों को आगामी प्रस्तावित चंदन वन के बारे में जानकारी देते हुए संरक्षण और विकास के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री श्री शर्मा ने चंदन के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विधायक श्री समाराम गरासिया, मुख्य वन संरक्षक श्री अनुप कर सहित अन्य उपस्थित थे। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/ 6 मई 2026