राज्य
06-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। फर्स्ट जेनरेशन लॉयर्स एसोसिएशन ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फर्स्ट जेनरेशन लॉयर्स एसोसिएशन ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को पत्र लिखकर न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की आत्महत्या की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्र में कहा गया कि घटना से संबंधित आरोपों की निष्पक्ष, तटस्थ और समयबद्ध जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए, ताकि ऐसे संवेदनशील मामलों से निपटने में एक मिसाल कायम हो सके। जज अमन की पत्नी को न्यायिक कार्यों से दूर रखने की मांग यह भी कहा है कि जांच लंबित रहने के दौरान, संस्था की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने के हित में अमन की पत्नी स्वाति को न्यायिक कार्यों से दूर रखा जाए। पत्र में मांग कि गई है कि न्यायिक अधिकारियों के तनावपूर्ण कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए, उनके मानसिक स्वास्थ्य का समय-समय पर आकलन करने के लिए योग्य मनोचिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों से युक्त एक चिकित्सा बोर्ड के गठन के लिए निर्देश जारी किए जाएं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026