क्षेत्रीय
06-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। थाना रांझी क्षेत्र में प्रेम विवाह के विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोहनाका निवासी 23 वर्षीय मोहित चौधरी ने 18 वर्षीय राजनदंनी वंशकार से प्रेम विवाह किया है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले से दर्ज थी। बताया गया कि थाना रांझी से कार्यवाही के बाद वह अपने परिवार के साथ ऑटो से लौट रहा था, तभी गन्ना गेट इंजीनियरिंग कॉलेज के पास राजनंदनी के पिता राकेश वंशकार, भाई हरीष वंशकार, चाचा सचिन वंशकार और रिश्तेदार राहुल वंशकार ने ऑटो रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राहुल वंशकार ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक के पैर और हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 296(बी), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईएमएस / 06 मई 2026