क्षेत्रीय
06-May-2026
...


- राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश शिवपुरी ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही न बरतें। राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण होना चाहिए। जिसमें नामांतरण, बटवारा और सीमांकन आदि के प्रकरणों को देखें और निराकरण करें।इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। *सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के निर्देश* कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कोई भी शिकायत बिना अटेंड किए हुए उच्च स्तर पर नहीं जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। सभी पटवारी के स्तर पर इसमें निगरानी करें। 500 दिवस से अधिक लंबित शिकायत हैं, उन्हें प्राथमिकता से निराकृत करें। *समस्त एसडीएम पीडीएस दुकानों का करें निरीक्षण* बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सभी दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की मॉनिटरिंग एसडीएम द्वारा की जाए। कहीं अनियमितता पाई जाती है, तो कार्रवाई करें। राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। *जनगणना कार्य का करें निरीक्षण* कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की जनगणना कार्य का भी निरीक्षण अपने-अपने क्षेत्र में किया जाए। जनगणना कार्य पर निगरानी रखें। यह सुनिश्चित करें कि सभी जनगणना प्रगणक, सुपरवाइजर जनगणना कार्य के लिए अपनी ड्यूटी पर पहुंचे।