क्षेत्रीय
06-May-2026
...


- आरोपी की नातिन के साथ खेलने आई थी पीड़ित बच्ची - पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहॉ हैवान बने 75 साल के वृद्व एडवोकेट ने पड़ोस में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की पॉच साल की मासूम बच्ची के साथ के साथ गंदी हरकतें कर डाली। घटना के समय मासूम आरोपी की नातिन के साथ खेलने के लिये उसके घर आई थी। बाद में अपनी मॉ से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद हैवान बने आरोपी की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बच्ची निजी स्कूल में पढ़ती है। उनके पड़ोस में ही रहने वाला 75 साल का आरोपी एडवोकेट अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। मासूम पीड़िता आरोपी को नाना कहती है, औ उसकी नातिन के साथ खेलने के लिये अक्सर उसके घर भी चली जाती है। बीती 3 मई को घटना बच्ची आरोपी की नातिन के साथ खेलने के लिए उसके घर पहुंची। इस दौरान आरोपी बच्ची को उठाकर घर के एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ गंदी हरकतें की। आरोपी की हैवानियत के बाद बच्ची घर आई और रात के समय उसने मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मां ने जब चेक किया तो उसे खरोंच के निशान नजर आये। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिये डॉक्टर के पास ले जाया गया। चेकअप के बाद डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत काम किए जाने की आशंका जताई। इसके बाद मां थाने पहुंची वहॉ काउंसिलिंग में बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाना ने उसके साथ गलत काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करते हुए बच्ची के साथ गंदी हरकतें करने से मुकरता रहा। बाद में उसने बताया कि उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने आरोपी एडवोकेट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहॉ से उसे जेल भेज दिया गया। जुनेद / 6 मई