क्षेत्रीय
06-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। डॉ. पंजाबराव चंदेलकर, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा आज प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर के प्रवेश सहायता केन्द्र का निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय में प्रवेश सहायता केन्द्र में पंजीयन हेतु कम्प्यूटर, इंटरनेट एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय द्वारा प्रवेश दस्तावेज सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन हेतु समिति का गठन किया गया है। महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आने वाले विद्यार्थियो को काउंसलिंग समिति द्वारा लगातार प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी उपस्थित रहें। प्रो. अरुण शुक्ल, नोडल अधिकारी, कॉलेज चलो अभियान ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेष लेने वाले विद्यार्थियों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक मोबाईल एवं ईमेल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन, ऑफलाइन विषय चयन एवं कॅरियर काउंसलिंग प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. अजय गुप्ता ओएसडी, महाविद्यालय प्रवेश समन्वयक डॉ. रामेश्वर झारिया, डॉ. शैलेन्द्र भवदीया, डॉ. नीलिमा उपस्थित रहें। ....ईएमएस/ 06 मई 2026