राज्य
06-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दो दिन पहले हुई दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में चोरी की वारदात से आक्रोशित सैकड़ों श्रद्धालु आज सुबह मंदिर पर एकत्रित हो पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे और उन्होंने पुलिस कार्रवाई करते चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के विनय बाकलीवाल एवं वरिष्ठ सतीश जैन ने बताया कि चोर मंदिर से 5 चांदी की, 4 अष्टधातु की प्रतिमाओं के अलावा 25 कलश, पांडू शिला व अन्य सामान चुरा कर ले गए थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मिलकर कहा कि इस घटना से समाज में चिंता का माहौल है आप चोरों को शीघ्र पकड़े व प्रतिमा व अन्य सामान को मंदिर को दिलवाने में मदद करें। अन्यथा जैन समाजजनों को विवश होकर ज्ञापन व अहिंसक प्रदर्शन करना पड़ेगा। पुलिस कमिश्नर ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे, इसके लिए कई टीमें लगाई गई है। आनंद पुरोहित/ 06 मई 2026