भोपाल (ईएमएस)। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ.कैलाश जाटव एवं सदस्यगण बारेलाल अहिरवार एवं रामलाल मालवीय को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवार, देवास सांसद महेश सिंह सोलंकी, राज्यसभा सदस्य सुश्री माया नरोलिया की उपस्थिति में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सम्मिलित होकर मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ.कैलाश जाटव, नवनियुक्त सदस्यद्वय बारेलाल अहिरवार एवं रामलाल मालवीय को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी एवं नवीन दायित्वों को जनहित में बेहतर ढंग से निर्वहन करने के साथ ही सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के साथ अम्बेड़कर चैराहे पर भारत रत्न डाॅ.भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उक्त अवसरों पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। ईएमएस, 06 मई 2026