- पुलिस कमिशनर ने जारी किया प्रतिबंधात्कम आदेश - भड़काउ पोस्ट करने के साथ ही उसे शेयर, लाइक करने वाले रहेगें राडार पर भोपाल(ईएमएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट पर अंकुश लगाने को लेकर भोपाल पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इसका उद्देश्य ऐसी किसी भी आपत्तिजन खबर या अफवाह को फैलने से रोकना है, जिसकी वजह से धार्मिक, सांप्रदायिक एवं जातिगत भावना को भड़काया जा रहा हो और शहर की सुरक्षा और शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा उत्पन्न होता हो। इसके साथ ही उन लोगों को भी चेतावनी दी गई है, जो कोई इस तरह की जानकारियों को लाइक, शेयर करके अन्य लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने आदेश जारी किया है। - आदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म युजर को चेतावनी पुलिस आयुक्त ने आदेश में कहा कि भोपाल शहर में सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, हाईक, टेलीग्राम समेत अन्य के जरिए असामाजिक तत्वों के कई समूहों द्वारा आपत्तिजनक संदेशों को शेयर किया जाता है, जिसमें तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण कई बार लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर किसी एक समुदाय के खिलाफ वातावरण निर्मित किया जाता है और धार्मिक भावनाओं एवं साम्प्रदायिक सौहार्द खराब होता है। कई बार यह विकराल रूप भी धारण कर लेता है। जिससे अशांति फैल जाती है और आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - कोई भी पोस्ट सोच-समझकर शेयर लाइक करें आदेश में यह भी कहा गया है की कि इन आपत्तिजनक पोस्ट को कई बार लोग बिना विचार किए उस पर कमेंट और क्रोस कमेंट कर देते हैं। इस कारण इंटरनेट पर भ्रामक और आक्रामक जानकारियों से धार्मिक भावनाएं आहत हो जाती है। आदेश में बताया गया है कि इन्हीं संदेशों को रोकने और लोक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसी सूचनाओं से दूरी बना कर रखें। साथ ही कहा कि जब कोई पोस्ट आपके द्वारा शेयर की जा रही है, तो उसे अच्छे से समझे, फिर किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाएं। अगर किसी तरह कि आपत्तिजनक पोस्ट पर बिना समझे उस उसे शेयर करते है, किया प्रतिक्रिया देते है, तो उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा- 163 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जुनेद / 6 मई