राज्य
06-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आयसर ट्रक ने पीछे से सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार खजूरी सड़क क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय अंगूरी बाई सोनी टीवी अस्पताल में क्लर्क की जॉब करती थीं। उनके पति निजी काम करते हैं, परिवार में दो बेटे हैं। बताया गया है की महिला रोजाना की तरह बुधवार अलसुबह करीब 6 बजे अस्पताल आने के लिये निकली थी। रोड पर आकर वह सवारी ऑटो में बैठ गई, ऑटो में अन्य सवारिया भी बैठी थी। थाने से थोड़ी दूरी पर ही ऑटो को पीछे की और से आये तेज रफ्तार आयसर ने टक्कर मार दी। हादसे में अंगूरी बाई गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार वालो का कहना है की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुचें और उन्हें इलाज के लिये लेकर रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुचनें से पहले ही रास्ते में उन्होनें दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिये सिविल अस्पताल बैरागढ़ में भर्ती कराया गया है। घायलो एक और युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सोपतें हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। जुनेद / 6 मई