नईदिल्ली (ईएमएस)। कार निर्माता कंपनी हुंडई की कॉम्पैक्ट सेडान हुंडई ऑरा का सीएनजी वेरिएंट बेहद लोकप्रिय विकल्प बन गया है। ऑरा सीएनजी को हुंडई की सबसे किफायती और बेहतर माइलेज देने वाली सेडान कारों में गिना जाता है। इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ आरामदायक केबिन और अच्छा बूट स्पेस भी मिलता है, जिससे यह बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच सीएनजी कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक किफायती और व्यावहारिक विकल्प बन गई है। कंपनी इस कार को आकर्षक फाइनेंस प्लान के साथ पेश कर रही है, जिसके तहत ग्राहक मात्र एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे आसानी से घर ला सकते हैं। हुंडई ऑरा सीएनजी के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.90 लाख रुपये है। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य शुल्कों को जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 7.95 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यदि ग्राहक एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो उन्हें लगभग 6.95 लाख रुपये का लोन लेना होगा। यदि बैंक यह लोन सात साल की अवधि के लिए नौ प्रतिशत ब्याज दर पर देता है, तो ग्राहक को हर महीने लगभग 11,177 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। इस सात साल की अवधि में ग्राहक करीब 2.44 लाख रुपये ब्याज के रूप में देंगे। इस प्रकार, एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर कार की कुल लागत लगभग 10.38 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। सुदामा/ईएमएस 07 मई 2026