क्षेत्रीय
07-May-2026
...


- सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को सुनहरा अवसर कोरबा (ईएमएस)। योग और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच जिले में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा 10 मई रविवार को प्रातः 8 बजे से गीतांजली भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर योग प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिले के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है, जिसमें सब जूनियर (10-14 वर्ष), जूनियर (14-18 वर्ष), सीनियर (18-28 वर्ष), सीनियर A (28-35 वर्ष), सीनियर B (35-45 वर्ष) और सीनियर C (45-55 वर्ष) तक के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इससे हर उम्र के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने जिले के सभी योग साधकों, खिलाड़ियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल अपने योग कौशल का प्रदर्शन करें, बल्कि योगासन खेल को आगे बढ़ाने में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को भी समाज में मजबूत करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। पंजीयन के लिए आयोजकों द्वारा अधिकृत संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। मुख्य पदाधिकारी एवं संपर्क सूत्र अंतर्गत प्रमोद अग्रवाल (अध्यक्ष), संजय कुर्मवंशी (सचिव)-97549-35474, दुर्गेश राठौर (कम्पिटिशन मैनेजर)-95843-76141, सचिन विश्वकर्मा (कम्पिटिशन डायरेक्टर)-89622-68850, इंद्रनारायण जायसवाल (कोषाध्यक्ष)-81035-23304, विनीता दीक्षित-97552-46986, दुर्गेश्वरी तिवारी-97701-08890, राकेश साहू-78988-58342, विंद्रा चौहान-93290-70940, विनोद रत्नाकर-78692-53090, सुनील अग्रवाल-91312-45652 आदि हैं। - 07 मई