इन्दौर (ईएमएस)। एम वाय अस्पताल के पीछे पेड़ पौधों पर एवं एमआईजी थाना परिसर में मां वैष्णो देवी भक्त युवा मंडल द्वारा गर्मी में पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे रखे गए। धर्मेन्द्र जोशी ने बताया कि इसके साथ ही समाजजनों को पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भी सकोरे वितरित किए गए। भक्त मंडल द्वारा अभी तक 1500 सकोरे वितरित किए जा चुके हैं। इस सेवा कार्य में बंटी शर्मा, हेमराज सेन, जयकुमार जोशी (जयु भाई), दिलीप सोलंकी, राहुल शेखावत शामिल हुए। - 07 मई 2026