इन्दौर (ईएमएस)। भारत स्काउट गाइड जिला संघ इंदौर के जिला सचिव दिलीप मेहता और हेड क्वार्टर कमिश्नर राजेश नरगेश ने स्काउटर राकेश पंडित के साथ विजयंत स्काउट ग्रुप द्वारा राजमोहल्ला जवाहर मार्ग पर विगत 10 दिनों से संचालित किए जा रहे जल सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि विजयंत स्काउट ग्रुप के संचालक कुणाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नन्हे स्काउट गाइड वाहन चालकों और राहगीरों को ठंडे जल की सेवा प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर परसरामपुरिया की शिक्षिका एवं विजयंत स्काउट ग्रुप की लीडर संध्या यादव भी उपस्थित रहीं। - 07 मई 2026