कोरबा (ईएमएस)। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा संचालित लांयस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल टी.पी. नगर कोरबा का वार्षिक परीक्षाफल विद्यालय के भव्य ऑडिटोरियम में विद्यार्थी, पालक, अभिभावक, शिक्षकगण, प्राचार्य एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल एवं एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) लायंस स्कूल सीतामढ़ी चेयरमेन, एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ कोरबा एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल रीजन चेयरमेन, लायन संतोष खरे सचिव लायंस क्लब शिक्षण समिति टी.पी. नगर, लायन मनमोहन यादव के गरिमामय उपस्थिति में माँ सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया, मंचस्थ अतिथिगण को विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा एवं उपप्राचार्या श्रीमती गीता अग्रवाल द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदानकर स्वागत किया गया। वार्षिक परीक्षा का परिणाम प्रातः 11 बजे घोषित किया गया, परीक्षा में कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को चेयरमेन एवं क्लब अध्यक्ष, रीजन चेयरमेन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 का परिणाम भी जारी किया गया, जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान आलिया फातिमा 92.5 प्रतिशत, द्वितीय स्थान अनुष्का मिश्रा 90.5 प्रतिशत एवं कनिज फातिमा 90.5 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान विवेक महंत 89 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान गणित संकाय में अक्षत यादव प्रथम स्थान 78.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान आयुषी सिन्हा 78.4 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान मनीष देवांगन 77.8 प्रतिशत एवं विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान श्रीया मैती 92 प्रतिशत द्वितीय स्थान 88.2 प्रतिशत तृतीय स्थान 71.8 प्रतिशत एवं कक्षा 12 वीं कामर्स में प्रथम स्थान मो. अमनउल्लाह अंसारी 85.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान मो. रेयान रजा मेमन 84.4 प्रतिशत तृतीय स्थान राहुल बरेठ 70.8 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस तरह से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल एवं लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) चेयरमेन ने परीक्षा परिणाम से प्रभावित होकर के सभी सफल विद्यार्थियों के मंगलकामनाएं की एवं विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा एवं समस्त शिक्षकगण को सफलता की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एस.डी. केवड़ा द्वारा किया गया। - 07 मई