रोम (ईएमएस)। जर्मनी के डेनियल ऑल्टमायर ने यहां जारी इटालियन ओपन टेनिस के पहले ही दौर में झांग झिझेन को 4-6, 7-6(3), 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी। इस जीत के साथ ही ऑल्टमायर ने दो मैच अंक भी बचाए। अब ऑल्टमायर का मुकाबला दूसरे दौर में अपने ही देश के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। वहीं एक अन्य मैच जर्मनी के ही यानिक हनफमैन और जान-लेनार्ड स्ट्रफ भी दूसरे दौर में पहुंच गये हैं। हनफमैन ने पूर्व टॉप-10 खिलाड़ी ह्यूबर्ट हर्काज को 6-7(3), 7-6(2), 6-2 से हराया। अब उनका मुकाबला 18वीं वरीयता प्राप्त लुसियानो डार्डेरी से होगा। एटीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रफ ने फ्रांसिस्को कोमेसाना को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर 11वीं सीड जिरी लेहेका के साथ मुकाबला तय किया है। वहीं इटली के माटेओ अर्नाल्डी ने जैमे मुनार को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। की। अब उनका सामान छठी वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर से भिड़ेगा। सेबेस्टियन बाएज और नूनो बोर्गेस भी फोरो इटालिको भी अपने-अपने मुकाबले जीत गये हैं। बएज ने जेनसन ब्रूक्सबी के खिलाफ 6-3, 7-6(8) से जीत हासिल की। अब उनका अगला मुकाबला नौवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा। दूसरी ओर, पुर्तगाल के स्टार बोर्गेस ने क्वालिफायर जेस्पर डी जोंग को आसानी से 6-3, 6-0 से हराया। अब उनका मुकाबला राफेल जोदार से होगा। दूसरी ओर महिला एकल वर्ग में फिलीपींस की एकमात्र खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा एला ने पोलैंड की मैग्डेलेना फ्रेच को 2 घंटे 21 मिनट तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 6-0, 3-6, 6-4 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। गिरजा/ ईएमएस 07मई 2026