म्यूनिख (ईएमएस)। डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) जीत के साथ ही चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल में पहुंची गयी है। अब उसका लक्ष्य एक ओर जीत के साथ ही अपना खिताब बरकरार रखना रहेगा। इससे पहले पीएसजी ने ओस्मान डेम्बेले के निर्णायक गोल से रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में एफसी बायर्न म्यूनिख को 6-5 से हराया। पीएसजी टीम ने पिछले सीजन के फाइनल में इंटर मिलान को हराकर चैंपियंस लीग का खिताब जीता था, ने इस मुकाबले में अपनी मजबूत शुरुआत की। मैच के दूसरे मिनट में ही डेम्बेले ने गोल कर पीएसजी को शुरुआती बढ़त दिला दी। यह गोल बायर्न के लिए एक झटका था हालांकि मेजबान टीम ने वापसी की कोशिश की पर बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर मैनुअल न्यूएर ने इस गोल को रोक दिया। पहले हाफ के अंत तक बायर्न ने खेल पर दबदबा बनाने का प्रयास किया। जमाल मुसियाला के शॉट को पीएसजी के गोलकीपर माटवेई साफोनोव ने विफल किया। मुसियाला का एक अन्य प्रयास गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। वहीं दूसरे हाफ की शुरुआत में ही पेरिस की टीम ने एक बार फिर लगातार हमले किए पर गोल नहीं कर पायी। मैच के आखिरी क्षणों में, बायर्न के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने एक शानदार मूव के बाद जोरदार शॉट मारकर गोल किया, जिससे बायर्न की वापसी की उम्मीदें जग गईं और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया पर पीएसजी ने र्मेन ने अंत तक अपनी कुल बढ़त को बचाए रखा और आखिरकार मैच को अपने नाम कर लिया।पीएसजी के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने मैच के बाद अपनी खुशी व्यक्त की। गिरजा/ ईएमएस 07मई 2026