हैदराबद (ईएमएस)। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में के बाद आईपीएल 2026 के लिए ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव आया है। सनराइजर्स के हेनरिक क्लासेन अब 494 रन बनाकर नंबर एक पर पहुच गये हैं। वहीं उन्हीं की टीम के अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। दूसरी और सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की सूची में क कोई बदलाव नहीं आया है और भुवनेशवर कुमार सबसे अधिक 17 विकेट लेकर नंबर एक पर बने हुए हैं। सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्लासेन के 11 मैचों में 54.88 के औसत से कुल 494 रन हो गए हैं। वहीं अभिषेक ने अब तक 11 मुकाबलों में 47.50 के औसत से 475 रन बनाये हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 49.44 के औसत से 445 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के ईशान किशन ने बड़ी छलांग लगाई है। वह चौथे स्थान पर पहुंच गए, अब उनके 11 मैचों में 37.18 के औसत से 409 रन हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पांचवें नंबर पर लुढ़क गए हैं, जिनके 10 मैचों में 404 रन हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह नौवें पायदान पर फिसल गये हैं। पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह टॉप-10 से बाहर होकर 11वें नंबर पर फिसल गए हैं। , ऑरेंज कैप सूची खिलाड़ी मैच रन टीम हेनरिक क्लासेन 11 494 सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा 11 475 सनराइजर्स हैदराबाद केएल राहुल 10 445 दिल्ली कैपिटल्स ईशान किशन 11 409 सनराइजर्स हैदराबाद वैभव सर्यवंशी 10 404 राजस्थान रॉयल्सस संजू सैमसन 10 402 चेन्नई सुपर किंग्स साई सुदर्शन 10 385 गुजरात टाइटंस रयान रिकेल्टन 8 380 मुंबई इंडियंस विराट कोहली 9 379 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुभमन गिल 9 378 गुजरात टाइटंस प्रभसिमरन सिंह 10 364 पंजाब किंग्स पर्पल कैप सूची में आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट लेकर नंबर एक पर हैं। वहीं 10 मैचों में 17 विकेट लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स के अंशुल कंबोज दूसरे जबकि 10 मैच में 16 विकेट लेकर गुजरात टाइटंस के कैसिगो रबाडा तीसरे नंबर पर हैं। वहीं सनराइजर्स के ईशान मिलिंगा 11 मैच में 16 विकेट लेकर चौथे और राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 15 विकेट लेकर पांचवे नंबर पर है। गिरजा/ ईएमएस 07मई 2026