07-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में रविवार को ही में एक खुले नाले में गिरने से दो साल की मासूम बच्ची की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन ऐसा लगता है कि प्रशासन इस हृदयविदारक घटना से कोई सबक सीखने को तैयार नहीं है। द्वारका सेक्टर-14 स्थित नेशनल ला यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक खुला नाला अब स्थानीय लोगों और छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नेशनल ला यूनिवर्सिटी (एनएलयू) को जोड़ता है। यहां से रोजाना न केवल कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र गुजरते हैं, बल्कि मेट्रो स्टेशन और नजदीकी रिहायशी सोसायटियों की ओर जाने वाले पैदल राहगीरों की भी भारी भीड़ रहती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/07/मई /2026