नई दिल्ली (ईएमएस)। शास्त्री पार्क इलाके में 200 रुपये के विवाद में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अली अहमद फखरूद्दीन के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्वजन के अनुसार, अली अहमद फखरूद्दीन रात में खाना खाने के बाद घर के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे नशा करने के लिए 200 रुपये मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपित ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित ने लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/07/मई /2026