07-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी में 22वीं कामनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आयोजन का आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जो 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 35 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे दिल्ली को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय से इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की घोषणा करते हुए कहा कि राजधानी लंबे समय से बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी करती रही है और यह चैंपियनशिप उस परंपरा को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और उत्कृष्ट आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/07/मई /2026