क्षेत्रीय
07-May-2026
...


- तालाब टोला में पुलिया निर्माण की मांग, डामरीकरण नहीं करने की चेतावनी, सड़क पर शोल्डर निर्माण में लापरवाही मण्डला (ईएमएस)। लोक निर्माण विभाग द्वारा मेन रोड रामनगर से नकावल तक सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदार के द्वारा पिछले चार माह से अधूरा सड़क निर्माण कर छोड़ दिया गया है। सीआरएम (गिट्टी बजरी) बिछाने के बाद सड़क से आवाजाही में ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियॉ हो रही हैं। यहां तक कि सड़क में एक भी नई पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नकावल के तालाब टोला में बारिश के दौरान जल भराव होता है वहां नवीन पुलिया का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों की मांग को लोक निर्माण विभाग ने नजरअंदाज कर दिया। इसको लेकर ग्रामीणो में नाराजगी है उनका कहना है कि पुलिया निर्माण नहीं करने पर वे डामरीकरण कार्य नहीं होने देंगे। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में सड़क निर्माण, मरम्मत पेचवर्क के अलावा शासकीय भवनो के रखरखाव में आर्थिक अनियमिताओ की शिकायते कम नहीं हो रही है। मवई कुडैला मार्ग का मामला अभी भी सुर्खियो में है। रामनगर नाकावल सड़क निर्माण कार्य भी विवादो में आ गया है। ठेकेदार व उपयंत्री की मिलीभगत से गुणवत्तायुक्त सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार को 10/11/2025 को कार्यादेश जारी किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण 9/7/2026 को करना है। अभी तक अधूरे निर्माण के लिए ठेका कंपनी के बिल का भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप सड़क निर्माण में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणजनों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य विभाग द्वारा जारी किए गये स्टीमेट के हिसाब से नही किया गया है। सड़क निर्माण में काली मिट्टी का उपयोग किया गया है। 10 सेमी मीटर मुरम पत्थर भी कहीं बिछाए गए और कहीं हार्ड जगह देखकर छोड़ दिया गया है। ठेकेदार से मिलीभगत के चलते एडजस्टमेट कर बिल बनाए जा रहे हैं। गुणवत्तायुक्त निर्माण को लेकर कार्यपालन यंत्री और कलेक्टर के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते समस्‍त ग्रामीणों में उक्‍त सड़क निर्माण को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 2 करोड़ 75 लाख की सड़क रामनगर मेनरोड से नाकावल तक करीब 4 किमी की नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की लागत करीब 2 करोड़ 75 लाख से दमोह के ठेकेदार को दिया गया। सड़क की चौड़ाई 3.80 मीटर है। साइड शोल्डर का निर्माण 1.50 मीटर किया जाना है लेकिन शोल्डर का निर्माण हुआ कही छोड़ दिया गया है। निर्माण के पहले पुरानी सड़क को उखाड़ा गया। अनियमित्ताओ को लेकर ग्रामीणो में नाराजगी देखी जा रही है। मनमानी से निर्माण कार्य जनपद पंचायत क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री भागवत भांवरे से इस विषय में गहनता से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण में ठेकेदार के द्वारा पूर्ण रूप से अपनी ही मनमानी की गई है। सड़क के निर्माण में मानक स्तर की साम्रगी का उपयोग ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया है। सड़क के साइड शोल्डर कहीं एक मीटर के बनाए गए हैं तो कहीं पर साईड शोल्‍डर बनाए ही नहीं गए हैं। यहां तक कि सड़क में कहीं भी कोई भी नई पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जमुनिया गांव के पास दो पुलिया का चौड़ीकरण किया गया। इसमें भी निर्माण कार्य में केवल एक ही पाइप को जोड़ कर पुलिया बिछा दिया गया है। अब समस्‍त ग्रामीणजन ग्राम नाकाबल के पास स्थित तालाब टोला के मौजूद नाला में एक नवीन पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे है। अब देखना यह है कि उक्‍त सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्‍टाचार के खिलाफ प्रशासन की क्‍या प्रतिक्रया होता है तथा संबंधित ठेकेदार को क्‍या दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। ईएमएस / 07/05/2026